Search

 
 
 

झारखंड: खूंटी में तेज रफ्तार ट्रक ने लोगों को रौंदा, सात की मौत

झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार 18 पहियों वाले ट्रक ने सात लोगों की जान ले ली. कर्रा-तोरपा मुख्य सड़क पर पोड़ा से पहले जोने-लुदरू मोड़ के पास हुए इस हादसे में चार महिलाओं और तीन बच्चों की मौत हो गई.
 
दुर्घटना के बाद मृतकों व घायलों के लेकर अस्पताल पहुंचे ग्रामीण.

Khunti: झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार 18 पहियों वाले ट्रक ने सात लोगों की जान ले ली. कर्रा-तोरपा मुख्य सड़क पर पोड़ा से पहले जोने-लुदरू मोड़ के पास हुए इस हादसे में चार महिलाओं और तीन बच्चों की मौत हो गई.

 

मृतकों में पाको देवी, कसीला देवी, मानहू देवी, गोलू कुमार, अंजलि कुमारी, तूती कुमारी और 12 वर्षीय सौरभ नायक शामिल हैं. हादसे में घायल खुशबू कुमारी का खूंटी सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.सभी मृतक जोने-लुदरू मोड़ के पास स्थित कॉलोनी के रहने वाले थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार रात करीब 9.45 बजे एक स्कूटी सवार जोने-लुदरू मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पुलिया के पास झाड़ियों में गिर गया था.

 

घटना की जानकारी मिलने पर आसपास की महिलाएं और बच्चे उसे देखने और मदद के लिए पुलिया के पास पहुंचे थे. इसी दौरान तोरपा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की.

इसे भी पढ़ें...

 

 Uploaded Image

दुर्घटना में घायल का इलाज करते चिकित्सक.

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी मृतकों के शव और घायलों को खूंटी सदर अस्पताल लाया गया. रात करीब 11:15 बजे इलाज के दौरान 12 वर्षीय सौरभ नायक ने भी दम तोड़ दिया. इसके साथ ही मृतकों की संख्या सात हो गई. घायल खुशबू कुमारी का अस्पताल में इलाज जारी है. 

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रक (जेएच 02 एजे 1377) का चालक नशे में था. वह तोरपा की ओर से काफी तेज रफ्तार और लापरवाही से कर्रा की तरफ जा रहा था. इसी दौरान सड़क किनारे जुटे लोगों को उसने कुचल दिया. हादसे के बाद चालक और खलासी मौके से फरार हो गए.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही