Search

 
 
 

पीएम मोदी ने महिलाओं के सपने को किया पूरा : अरुणा शंकर

 
Medininagar : शनिवार को होटल ज्योतिलोक के सभागार में प्रथम महापौर अरुणा शंकर ने एक कार्यक्रम कर आयोजन कर महिला आरक्षण बिल पारित किए जाने की खुशी मनाई. शहर के गणमान्य महिलाओं के साथ मिलकर केक काटकर खुशी का इजहार किया. प्रथम महापौर अरुणा शंकर ने इस अवसर पर कहा कि हम सब वर्षों से सुना करते थे महिला आरक्षण बिल आएगा, पर किसी पार्टी ने बिल को पारित कराने की साहस नहीं जुटाई. मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिल को पारित करा कर हम महिलाओं के सपनों को पूरा कर दिया और यह भी साबित कर दिया कि मोदी है तो मुमकिन है. अरुणा शंकर ने कहा कि अब हम महिलाओं की आवाज विधानसभा से लेकर लोकसभा तक, पंचायत से लेकर निगम तक और भी बुलंद होगी. इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विद्यानंद पाठक, भाजपा महिला जिला अध्यक्ष सिंटू गुप्ता, वार्ड पार्षद कमर हाशमी, अहिल्या गुप्ता, चंचला देवी, हसबुन निशा के अलावे कई महिलाओं ने इस बिल के पारित होने पर खुशी जाहिर की. बैठक का संचालन विजय ओझा ने किया. मौके पर उन्होंने इस बिल के बारे में विस्तृत जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : रांची-हावड़ा">https://lagatar.in/modi-will-flag-off-nine-vande-bharat-trains-including-ranchi-howrah-and-patna-howrah-on-sunday/">रांची-हावड़ा

व पटना- हावड़ा समेत नौ वंदे भारत ट्रेन को मोदी रविवार को हरी झंडी दिखाएंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही