Search

 
 
 

पीएम मोदी ने तिरंगे की ताकत को बढ़ायाः बाबूलाल मरांडी

प्रदेश भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी तरह जुट गई है. इसी कड़ी में बुधवार से प्रदेश के सभी मंडलों में पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक सामाजिक संगठनों, स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों के द्वारा तिरंगा यात्राएं धूमधाम से निकाली जा रही.
 

Ranchi :  प्रदेश भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी तरह जुट गई है. इसी कड़ी में बुधवार से प्रदेश के सभी मंडलों में पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक सामाजिक संगठनों, स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों के द्वारा तिरंगा यात्राएं धूमधाम से निकाली जा रही.

सभी जिलों, मंडलों में स्थापित शहीदों, महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई की जा रही है. बुधवार को घरों में तिरंगा लगाने की विधिवत शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा की गई. उन्होंने अपने आवास पर तिरंगा ध्वज लगाया. कहा कि हर भारतीय को यह राष्ट्र ध्वज तिरंगा गर्व से भर देता है. पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर तिरंगे की ताकत बढ़ी है, सम्मान बढ़ा है. यह बढ़ते भारत,बदलते भारत,मजबूत भारत की पहचान है.

 

Uploaded Image

 

 तिरंगा भारत की आन बान और शान


प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने प्रदेश कार्यालय में तिरंगा लगाते हुए कहा कि यह तिरंगा कोई सामान्य झंडा नहीं बल्कि भारत की आन बान और शान है. इसके तीन रंगों में भारत की सांस्कृतिक विरासत केसरिया शौर्य साहस है जिसने करोड़ों देश भक्तों को मर मिटने के लिए प्रेरित किया के साथ सत्यमेव जयते की ताकत और शस्य श्यामला भारत की पहचान है. उन्होंने सभी लोगों से अपने घर पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया.

 

रांची में निकाली गई तिरंगा यात्रा


महानगर भाजपा ने बुधवार को मोरहाबादी मैदान से अलबर्ट एक्का चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली. इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. इस तिरंगा यात्रा का आकर्षण का केंद्र भारत माता के रूप में सजी बच्चियां रहीं, जो घोड़ों पर सवार होकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुईं. इस दौरान राजधानी की सड़कें राष्ट्रीय ध्वजों से पटी रहीं और भारत माता की जय के नारे से गूंज उठीं. काफी संख्या में युवाओं ने इस तिरंगा यात्रा में भाग लिया और देशभक्ति का प्रदर्शन किया

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही