Search

 
 
 

पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मिले, रेयर अर्थ मैटेरियल, डिफेंस सेक्टर में करार संभव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मिले. खबर है कि दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूती प्रदान करने सहित अहम मुद्दों पर मंथन किया.  सूत्रों के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के साथ  रेयर अर्थ मैटेरियल से लेकर डिफेंस सेक्टर में भी करार हो सकते हैं.
 
प्रधानमंत्री मोदी, एंथनी अल्बनीज

Melbourne :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मिले. खबर है कि दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूती प्रदान करने सहित अहम मुद्दों पर मंथन किया. सूत्रों के अनुसार आस्ट्रेलिया के साथ रेयर अर्थ मैटेरियल से लेकर डिफेंस सेक्टर में भी करार हो सकते हैं.

 

 

इससे पूर्व मेलबर्न पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया. सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पीएम का स्वागत हुआ.  लोगों ने भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारे लगाये. कलाकारों ने मां तुझे सलाम और वंदे मातरम की धुन बजाई. बता दें कि पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार देर शाम आस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे

 

हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया. पीएम मोदी सोमवार को तीन देशों इंडोनेशिया, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा पर रवाना हुए थे. खबर है कि आस्ट्रेलिया में तीन दिन रहने के बाद वह न्यूजीलैंड रवाना होंगे.मेलबर्न पहुंचने पर प्रधानमंत्री  मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, उनकी यात्रा रणनीतिक साझेदारी को नयी ऊर्जा देगी.  वह प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ वार्ता के लिए उत्सुक हैं.

 


 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही