Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी के निशाने पर पीएम मोदी, ट्विटर पर लिखा, श्मशान और कब्रिस्तान, जो कहा सो किया #ModiMadeDisaster

Advertisement
Advertisement

NewDelhi : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना से बिगड़ते हालात को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा है, ``श्मशान और क़ब्रिस्तान दोनों... जो कहा सो किया. #ModiMadeDisaster.

बता दें कि देश में अभी रोजाना दो लाख से ज्यादा कोरोना केस आ रहे हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,34,692 नय़े मामले सामने आए हैं और 1341 लोगों की मौत हुई है. महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में सबसे ज्यादा मामले हैं. अस्पतालों में बेड नहीं मिल पा रहे है. ऑक्सीजन की कमी हो गयी है. कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है.

श्मशान में अंतिम संस्कार के लिए लाइन लगी हुई है

मृतकों की संख्या इतनी बढ़ गयी है कि श्मशान में अंतिम संस्कार के लिए लाइन लगी हुई है.  ऐसे में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए जाने लगे हैं.  ऐसे में राहुल गांधी ने ट्वीच कर पीएम मोदी पर हल्ला बोला है. शमशान और क़ब्रिस्तान दोनों... जो कहा सो किया. #ModiMadeDisaster.

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को भी राहुल गांधी नेलिखा था, ना टेस्ट हैं, ना हॉस्पिटल में बेड, ना वेंटिलेटर हैं, ना ऑक्सीजन, वैक्सीन भी नहीं है, बस एक उत्सव का ढोंग है. PM Cares?` राहुल गांधी अक्सर ट्वीट के जरिए केंद्र की मोदी सरकार पर सवाल उठाते रहते हैं. कोरोना काल में कांग्रेस पीएम केयर फंड को लेकर भी लगातार सवाल कर रही है.

प्रियंका गांधी का ट्वीट

कोरोना संकट के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से टेस्टिंग बढ़ाने की मांग की है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, `यूपी में 10 दिन में संक्रमण 7 गुना हो गया. अब ये गांवों की ओर भी बढ़ रहा है. कहा कि शहरों में टेस्ट की भयानक कमी है और उनमें से RTPCR आधे से भी कम हो रहा है.  लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, बनारस, इलाहाबाद में भी टेस्ट में वेटिंग है. अगर प्रदेश को बचाना है तो अधिकतम RTPCR करिए.

https://lagatar.in/british-government-stamps-on-extraditing-fugitive-nirav-modi-to-india/51064/ 



Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही