Search

 
 
 

पीएम मोदी पहुंचे सीवान, नीतीश ने कहा, जब से एनडीए की सरकार बनी है, तब से हमने बिहार के लिए बहुत कुछ किया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को बिहार के सीवान पहुंचे. पीएम मोदी यहां रोड शो किया. वे खुली जीप पर सवार होकर मंच तक पहुंचे. इस क्रम में पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया.
 

Patna : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को बिहार के सीवान पहुंचे. पीएम मोदी यहां रोड शो किया. वे खुली जीप पर सवार होकर मंच तक पहुंचे. इस क्रम में पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया.   पीएम मोदी के साथ खुली जीप में सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद थे. प्रधानमंत्री मोदी यहां जनसभा को संबोधित करेंगे.  वे जल, रेल और बिजली क्षेत्र सहित कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे.

 

 

 

 

 

   

पीएम मोदी से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी ने जनसभा को संबोधित किया. नीतीश ने कहा कि जब से यहां एनडीए की सरकार बनी है, तब से हमने बिहार के लिए बहुत कुछ किया है. लेकिन उससे पहले की सभी सरकारें, जो अब बेकार की टिप्पणियां करती रहती हैं, उन्होंने कभी कुछ नहीं किया.  लोग अपने घरों से भी नहीं निकल पाते थे, और उस समय बिहार में ऐसी बुरी स्थिति थी.  क्या आपने पहले कभी इतनी बड़ी भीड़ देखी है जितनी आज पीएम मोदी के लिए यहां जुटी है?

 

सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी को एक बार फिर धन्यवाद देना चाहता हूं कि वे नमामि गंगे के माध्यम से यहां 6 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. उन्होंने कहीकि  पीएम मोदी जी आप बिहार आते रहिए.  जब भी आते हैं बिहार को सौगात देकर जाते हैं. बिहार आपके आने का इंतजार करता रहता है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही