Search

 
 
 

Global AI Impact Summit पर बोले PM, कई देशों के नेता व टेक लीडर्स मिलकर बनाएंगे बेहतर विश्व

भारत आगामी 16 से 20 फरवरी तक होने वाले इंडिया–एआई इंपैक्ट समिट 2026 की मेजबानी करने जा रहा है. इसको लेकर पीएम मोदी ने दिल्ली में आयोजित ग्लोबल बिजनेस समिट में कहा कि दुनिया भर के देशों और टेक्नोलॉजी क्षेत्र के अग्रणी नेताओं का भारत में एक साथ आना बेहतर विश्व निर्माण के प्रयासों को नई गति देगा.
 
  • ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की मेजबानी करेगा भारत
  • बेहतर विश्व निर्माण पर पीएम मोदी का जोर
  • तीन “सूत्र” और सात “चक्र” पर आधारित समिट
  • भारत मंडपम में होगा आयोजन
  • 70,000 वर्ग मीटर में लगेगा एआई एक्सपो

Lagatar Desk :  भारत आगामी 16 से 20 फरवरी तक होने वाले इंडिया–एआई इंपैक्ट समिट 2026 की मेजबानी करने जा रहा है. इसको लेकर पीएम मोदी ने दिल्ली में आयोजित ग्लोबल बिजनेस समिट में कहा कि दुनिया भर के देशों और टेक्नोलॉजी क्षेत्र के अग्रणी नेताओं का भारत में एक साथ आना बेहतर विश्व निर्माण के प्रयासों को नई गति देगा. 

 

बेहतर भविष्य के लिए कई देश साथ आएंगे

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विन वैष्णव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी का वीडियो शेयर किया है. अश्विन वैष्णव ने अपने पोस्ट में लिखा है कि कई देशों के प्रतिनिधि और टेक लीडर्स ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने भारत आ रहे हैं और सभी मिलकर बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करेंगे. 

 

 

तीन “सूत्र” और सात “चक्र” पर आधारित समिट

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के अनुसार, यह समिट तीन मुख्य विचारों ‘पीपल, प्लेनेट और प्रोग्रेस’ पर आधारित होगी. इसे सात अलग-अलग विषयों (चक्रों) में बांटा गया है.  यह ‘ग्लोबल साउथ’ में होने वाला पहला बड़ा एआई सम्मेलन होगा.

 

20 देशों के शीर्ष नेता होंगे शामिल

सरकारी जानकारी के मुताबिक, इस समिट में 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रधानमंत्री शामिल होंगे. 45 से ज्यादा देशों के मंत्री स्तर के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे. संयुक्त राष्ट्र महासचिव Antonio Guterres भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

 

भूटान सहित कई देशों के राष्ट्रपति व पीएम होंगे शामिल

प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर भूटान के प्रधानमंत्री Tshering Tobgay, ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inacio Lula da Silva, फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron, ग्रीस के प्रधानमंत्री Kyriakos Mitsotakis, फिनलैंड के प्रधानमंत्री Petteri Orpo, श्रीलंका के राष्ट्रपति Anura Kumara Dissanayake, स्पेन के प्रधानमंत्री Pedro Sanchez, सर्बिया के राष्ट्रपति Aleksandar Vucic, स्लोवाकिया के राष्ट्रपति Peter Pellegrini और मॉरीशस के प्रधानमंत्री Navin Ramgoolam सहित कई अन्य नेता शामिल होंगे. 

 

भारत मंडपम में होगा आयोजन

इंडिया–एआई इंपैक्ट समिट भारत मंडपम में आयोजित होगी. पांच दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में एआई से जुड़ी नीतियों, शोध, उद्योग और आम लोगों पर इसके असर जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी. इसके अलावा वैश्विक नीति-निर्माता, तकनीकी कंपनियां, नवाचारकर्ता और विशेषज्ञ गवर्नेंस, नवाचार और सतत विकास में एआई की भूमिका पर चर्चा करेंगे. 

लगेगा बड़ा एआई एक्सपो 

समिट के दौरान 70,000 वर्ग मीटर में एआई एक्सपो लगाया जाएगा. इसमें 30 देशों के 300 से ज्यादा प्रदर्शक हिस्सा लेंगे. यहां एआई तकनीक के नए प्रयोग और बड़े स्तर पर उसके इस्तेमाल को दिखाया जाएगा. 

जिम्मेदार और सबके लिए उपयोगी एआई पर जोर

समिट में इस बात पर ध्यान दिया जाएगा कि एआई का इस्तेमाल जिम्मेदारी से हो और इसका फायदा सभी तक पहुंचे. इसका मकसद सिर्फ चर्चा करना नहीं, बल्कि ऐसे ठोस कदम उठाना है, जिससे तकनीक का लाभ समाज और देश के विकास में मिल सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही