Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी ने जल मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा, जन भागीदारी से ही जल संरक्षण संभव

NewDelhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल संरक्षण के अभियानों में लोगों की भागीदारी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि अकेले सरकार के प्रयासों से कुछ नहीं हो सकता. वे आज गुरुवार को राज्यों के जल मंत्रियों के पहले राष्ट्रीय सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित कर रहे थे. इस क्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जल राज्यों के बीच सहयोग व समन्वय का विषय होना चाहिए और शहरीकरण की तेज गति को देखते हुए उन्हें पहले से ही इसके लिए योजना तैयार करनी चाहिए. इसे भी पढ़ें : अमेजन">https://lagatar.in/amazon-will-lay-off-18000-employees-the-process-will-start-from-january-18/">अमेजन

18,000 कर्मचारियों की करेगी छंटनी, 18 जनवरी से शुरू होगी प्रक्रिया

पीएम की इस टिप्पणी के कई मायने हैं

जानकारों के अनुसार पीएम की इस टिप्पणी के कई मायने हैं, क्योंकि दशकों से कई राज्यों के बीच पानी के बंटवारे को लेकर विवाद है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मनरेगा के तहत, ज्यादा से ज्यादा काम पानी पर होना चाहिए. उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के अभियानों में जनता को, सामाजिक संगठनों को और सिविल सोसायटी को ज्यादा से ज्यादा शामिल करना होगा. कहा कि जब किसी अभियान से जनता जुड़ती है तो उसे उसकी गंभीरता का भी पता चलता है. बता दें कि जल शक्ति मंत्रालय ने पांच-छह जनवरी को भोपाल में जल से जुड़े विषय पर राज्यों के मंत्रियों के पहले अखिल भारतीय वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया है. जल शक्ति मंत्रालय के अनुसार, राज्यों के मंत्रियों के इस पहले अखिल भारतीय वार्षिक सम्मेलन का विषय ‘वॉटर विजन@2047’ है. इसे भी पढ़ें :  अमित">https://lagatar.in/amit-shahs-plane-lands-in-guwahati-due-to-bad-weather-will-flag-off-jan-vishwas-yatra-in-tripura-today/">अमित

शाह का विमान खराब मौसम के कारण गुवाहाटी में उतरा, आज त्रिपुरा में जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही