Search

 
 
 

पीएम मोदी ने कहा, आज दुनिया भारत को टेक फ्यूचर के सेंटर के रूप में देख रही है

महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट का शिलान्यास करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ये Decade भारत का Techade है. इस दशक में भारत टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में जो कुछ कर रहा है. वो 21वीं सदी के हमारे सामर्थ्य का आधार बनेगा.
 

New Delhi :  भारत सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों मोर्चों पर काम कर रहा है. उत्तर प्रदेश भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का बड़ा सेंटर बनने जा रहा है. दुनिया भारत को टेक फ्यूचर के सेंटर के रूप में देख रही है.

 

 
प्रधानमंत्री  मोदी ने आज शनिवार को ग्रेटर नोएडा के जेवर में फॉक्सकॉन और एचसीएल के संयुक्त उद्यम के चिप संयंत्र की आधारशिला रखते हुए यह बात कही. प्रधानमंत्री कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए.  


इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि अगर हम आत्मनिर्भरता नहीं होंगे तो विकसित भारत का लक्ष्य हासिल नहीं हो सकता. मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. बताया कि सेमीकंडक्टर के लिए दुर्लभ खनिज बहुत महत्वपूर्ण है, भारत इस दिशा में कदम आगे बढ़ा रहा है.


इस क्रम में पीएम मोदी ने कहा कि मेक इन इंडिया मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है. जानकारी दी कि पिछले 11 सालों में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण छह गुना, निर्यात आठ गुना और मोबाइल विनिर्माण 28 गुना बढ़ा है. जान लें कि इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड एचसीएल-फॉक्सकॉन की एक संयुक्त उद्यम परियोजना है.


प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस संबंध में बयान जारी कर कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) में स्थापित होने वाली यह आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट  सुविधा, इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मॉडिफाइड स्कीम फॉर सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग (एटीएमपी) योजना के तहत स्थापित की जा रही है.


 कहा कि इसकी लागत 3,700 करोड़ से अधिक है. पीएम मोदी ने कहा कि अगर भारत को चिप मैन्यूफैक्चरिंग में आत्मनिर्भर बनाना है, तो इसके लिए भारत में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का निर्माण करना बेहद ज़रूरी है.


इस महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट का शिलान्यास करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ये Decade भारत का Techade है. इस दशक में भारत टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में जो कुछ कर रहा है. वो 21वीं सदी के हमारे सामर्थ्य का आधार बनेगा.  

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही