Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी ने कोविड-19 को अदृश्‍य दुश्‍मन बताया, कहा , जिस दर्द से देशवासी गुजरे हैं, उसे वे भी महसूस कर रहे हैं

मैं राज्‍य सरकारों से अपील करता हूं कि वे दवाओं और मेडिकल सप्‍लाई की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्‍त कानून बनायें

 
 NewDelhi :  प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर पर कहा कि 100 साल बाद आयी इतनी भीषण महामारी कदम-कदम पर दुनिया की परीक्षा ले रही है. उन्‍होंने कोविड-19 को अदृश्‍य दुश्‍मन बताते हुए कहा कि हम बहुत से करीबियों को खो चुके हैं. मैं देशवासियों की तकलीफ महसूस कर रहा हूं. पीएम  ने किसान सम्‍मान‍ निधि की आठवीं किस्‍त जारी करते हुए यह बात कही. 

जब भी आपकी बारी आये तो टीका जरूर लगायें

इस क्रम में कहा कि देशभर के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त टीकाकरण किया जा रहा है. लोगों से कहा कि जब भी आपकी बारी आये तो टीका जरूर लगायें. ये टीका हमें कोरोना के विरुद्ध सुरक्षा कवच देगा, गंभीर बीमारी की आशंका को कम करेगा. पीएम मोदी ने लोगों से जल्‍द से जल्‍द कोविड का टीका लगवाने की अपील करते हुए कहा, यह बचाव का एक बहुत बड़ा माध्यम है. कहा कि केंद्र सरकार और सारी राज्य सरकारें मिलकर निरंतर प्रयास कर रही हैं कि ज्यादा से ज्यादा देशवासियों को तेजी से टीका लग पाये.  पीएम ने कहा कि `देशभर में अभी तक करीब 18 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी है,

 दवाओं की कालाबाजारी रोकें राज्‍य सरकारें

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार कोविड अस्‍पताल और कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए समर्पित है. उन्‍होंने कहा, लेटेस्‍ट तकनीक के साथ ऑक्सिजन प्‍लांट लगाये जा रहे हैं. सेना पूरी ताकत के साथ इस मुश्किल घड़ी में ऑक्सिजन सप्‍लाई सुनिश्चित करने में लगी हुई है. पीएम ने कहा कि देश का फार्मा सेक्‍टर बड़े पैमाने पर दवाएं बना रहा है.  मैं राज्‍य सरकारों से अपील करता हूं कि वे दवाओं और मेडिकल सप्‍लाई की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्‍त कानून बनायें

कोविड-19 अब ग्रामीण इलाकों में भी फैल रहा है.

 मोदी ने कहा कि कोविड-19 अब ग्रामीण इलाकों में भी फैल रहा है. उन्‍होंने ग्राम पंचायतों से अपने-अपने इलाकों में जागरूकता और सैनिटेशन केा बढ़ावा देने को कहा.  मोदी ने कहा कि भारत वो देश नहीं जो मुश्किल हालात में उम्‍मीद खो दे.  उन्‍होंने कहा कि मुझे पूरा विश्‍वास है कि हम इस चुनौती से जरूर निपटेंगे. पीएम मोदी ने लोगों से ठीक से मास्क पहनने की अपील की. उन्‍होंने कहा कि मेडिकल सहायता लेने में देर न करें. जैसे ही लक्षण दिखाई दें, फौरन डॉक्‍टर से संपर्क करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही