Search

पीएम मोदी 25 नवंबर को राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे

नृपेंद्र मिश्रा ने कहा, मैंने उनके साथ 5-6 साल काम किया है.  हर कदम पर उनकी भूमिका यह सुनिश्चित करने की थी कि न्याय की प्रक्रिया (राम मंदिर के निर्माण के संदर्भ में) अपने तरीके से चलती रहे.
 
 Ayodhya :  पीएम मोदी 25 नवंबर को राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे. यह जानकारी  श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने दी. श्री मिश्रा ने कहा,  वह(मोदी) कहते थे कि वह 20 साल तक अयोध्या नहीं गये थे.  

इसका कारण यह था कि उन्होंने मन बना लिया था कि जब तक राम मंदिर का निर्माण शुरू नहीं हो जाता, वह अयोध्या में कदम नहीं रखेंगे. इसलिए उस सपने को साकार करने के साथ पीएम मोदी 25 नवंबर को यहां आयेंगे.

नृपेंद्र मिश्रा ने कहा, मैंने उनके साथ 5-6 साल काम किया है.  हर कदम पर उनकी भूमिका यह सुनिश्चित करने की थी कि न्याय की प्रक्रिया (राम मंदिर के निर्माण के संदर्भ में) अपने तरीके से चलती रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही