Patna News: बिहार में इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग की समस्या दूर करने के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने पहल की है. इसके लिए 6 जिलों में चार्जिंग स्टेशन का नेटवर्क तैयार किया जाएगा. जिसका उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे. इसके साथ ही राज्य सरकार ने 400 पीएम ई-बसें चलाने का फैसला लिया है.
जानकारी के मुताबिक, पटना, गया, पूर्णिया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा जिले में चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा है. परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने यह जानकारी दी कि पीएम ई-बसों को चलाने के लिए एक ऐसे मॉडल का काम किया जा रहा है, जिससे कि बसे अपने डिपो में ही चार्ज हो और इसके बाद सीधे अपने रूट पर निकल जाए.
इसे भी पढ़ें:
मंत्री ने बताया कि हर बस डिपो में करीब आठ चार्जिंग स्टेशन तैयार किए जा रहे हैं. इस तरह से एकसाथ 8 इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज किया जा सकेगा. डिपो में करीब 50 ई-बसों के ठहराव और चार्जिंग की क्षमता होगी. एक बस को फुल चार्ज होने में करीब 90 मिनट का समय लगता है.
बताया जा रहा है कि कई जिलों में चार्जिंग स्टेशन का काम पूरा कर लिया गया है जबिक कई जगहों पर निर्माण जारी है, जो जल्द ही पूरा किए जाने की संभावना है. इसी के साथ बिहार को 400 ई-बसों की सौगात मिलने वाली है, फिलहाल इसमें से 55 बसों को चलाया जा रहा है.
21 नवंबर को वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी चार्जिंग स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा पूर्व सीएम नीतीश कुमार के नाम हुआ कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर सिक्स लेन ब्रिज का उद्घाटन भी पीएम करेंगे. साथ ही कई अन्य सौगातें पीएम बिहार को देने वाले हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

