Search

 
 
 

आरएसएस के सौ वर्ष पूरे होने उपलक्ष्य में एक अक्टूबर को पीएम मोदी विशेष डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे

कार्यक्रम  में आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले शामिल होंगे.  केंद्रीय मंत्री, संघ के पदाधिकारी सहित  अन्य गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.सूत्रों की मानें तो सिक्का संघ के संस्थापक डॉ हेडगवार के नाम पर जारी होने की संभावना है.
 

New Delhi :  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक  अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी एक विशेष डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे. कार्यक्रम दिल्ली के अंबेडकर भवन में आयोजित होगा.   

 

कार्यक्रम  में आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले शामिल होंगे.  केंद्रीय मंत्री, संघ के पदाधिकारी सहित  अन्य गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.सूत्रों की मानें तो सिक्का संघ के संस्थापक डॉ हेडगवार के नाम पर जारी होने की संभावना है.

 

खबरों के अनुसार आरएसएस के शताब्दी वर्ष का शुभारंभ विशेष कार्यक्रम के तहत 1 अक्टूबर को नागपुर में सरकार्यवाह के भाषण से होगा. समारोह सुबह 10:30 बजे शुरू होगा.  .

 

आरएसएस की स्थापना 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने विजयादशमी के दिन नागपुर में की थी. साल 2025 में इसका शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है.  बता दें कि  दत्तात्रेय होसबाले ने शताब्दी वर्ष को राष्ट्र जागरण का वर्ष  करार दिया है.  

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही