Search

 
 
 

पीएम मोदी 15 दिसंबर को जॉर्डन रवाना होंगे, 16 को इथियोपिया, 17 को ओमान जायेंगे

पीएम वहां किंग अब्दुल्ला II के साथ मुलाकात करेंगे. खबर है रि 16 दिसंबर को पीएम मोदी और जॉर्डन के किंग वहां के बिजनेस लीडर्स को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे.  सचिव (दक्षिण) डॉ. नीना मल्होत्रा ने जानकारी दी है कि यह पीएम  मोदी की जॉर्डन की पहली द्विपक्षीय यात्रा है.
 

 New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 दिसंबर को तीन देशों की यात्रा पर रवाना होंगे. खबरों के अनुसार प्रथम चरण में प्रधानमंत्री मोदी 15 को जॉर्डन पहुंचेंगे. जॉर्डन के सम्राट हिज मैजेस्टी किंग अब्दुल्ला II बिन अल हुसैन के निमंत्रण पर पीएम जॉर्डन जा रहे हैं.

 

 पीएम वहां किंग अब्दुल्ला II के साथ मुलाकात करेंगे. खबर है रि 16 दिसंबर को पीएम मोदी और जॉर्डन के किंग वहां के बिजनेस लीडर्स को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे.  सचिव (दक्षिण) डॉ. नीना मल्होत्रा ने जानकारी दी है कि यह पीएम  मोदी की जॉर्डन की पहली द्विपक्षीय यात्रा है.

 

उन्होंने बताया कि  दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं. पीएम मोदी 16 को इथियोपिया जायेंगे. वहां पीएम इथियोपियाई प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली से मुलाकात करेंगे.

 

पीएम मोदी 17 दिसंबर को ओमान जायेंगे. वहां उनकी ओमान के सुल्तान हिज़ मैजेस्टी सुल्तान हायतम बिन तारिक से मुलाकात होगी. पीएम मोदी का ओमान का यह दूसरा दौरा है.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही