Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी आज दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे-1 की देंगे सौगात, 3.5 घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से जयपुर

NewDelhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद 246 किलोमीटर लंबे दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड को जनता के लिए खोल दिया जायेगा. इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली से जयपुर तक का सफर करीब 3.5 घंटे में तय कर सकेंगे. अभी दिल्ली से जयपुर जाने में करीब पांच घंटे लगते हैं. (पढ़ें, देवघर">https://lagatar.in/deoghar-encounter-between-police-and-criminals-two-soldiers-martyred-sho-narrowly-escaped/">देवघर

: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो जवान शहीद, बाल-बाल बचे थानेदार)

दिल्ली और मुंबई के बीच की दूरी घटकर 1,242 किमी हो जायेगी

बता दें कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे की शुरुआत दिल्ली में डीएनडी फ्लाईओवर महारानी बाग से होगी. दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड को 12,150 करोड़ से अधिक की लागत से बनाया गया है. 1386 किमी की लंबाई के साथ दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा. इससे दिल्ली और मुंबई के बीच की दूरी 1,424 किमी से 1,242 किमी हो जायेगी. सफर तय करने का समय 24 घंटे से 12 घंटे हो जायेगा. इससे पूरे इलाके के आर्थिक विकास को एक बड़ा बढ़ावा मिलेगा. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे एक ऐसी पहल जिससे दिल्ली और मुंबई के बीच सड़क के सफर में क्रांति आने की उम्मीद है. इसे भी पढ़ें : सफेदपोश">https://lagatar.in/white-collar-land-mafia-rrda-had-sent-notices-to-573-people-doing-illegal-construction/">सफेदपोश

”भू-माफिया” : आरआरडीए ने अवैध निर्माण करने वाले 573 लोगों को भेजा था नोटिस

सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे का शिलान्यास मार्च 2019 में हुआ था. 2024 में यह एक्सप्रेस बनकर तैयार हो जायेगा. यह छह राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी. यह कोटा, इंदौर, जयपुर, भोपाल, वडोदरा और सूरत जैसे प्रमुख शहरों को भी जोड़ेगी. एक्सप्रेसवे 93 पीएम गति शक्ति आर्थिक नोड्स, 13 बंदरगाहों, 8 प्रमुख हवाई अड्डों और 8 मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स पार्क (एमएमएलपी) के साथ जेवर हवाई अड्डे, नवी मुंबई हवाई अड्डे और जेएनपीटी बंदरगाह जैसे नये आने वाले ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों को भी सेवा प्रदान करेगा. इसे भी पढ़ें : Hug">https://lagatar.in/hug-day-make-your-partner-feel-beautiful-by-hugging-know-the-benefits-of-hug/">Hug

Day :  पार्टनर को गले लगाने से रिश्ते होंगे मजबूत, सेहत को भी कई फायदे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही