Search

 
 
 

पीएम मोदी लोकसभा में 4 और राज्यसभा में 5 फरवरी को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे

बैठक में तय किया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर दोनों सदनों में 34 घंटे चर्चा होगी. लोकसभा में 18 घंटे और राज्यसभा में 16 घंटे चर्चा होगी. पीएम मोदी लोकसभा में 4 और राज्यसभा में 5 फरवरी को धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देंगे.
 

New Delhi :   बजट सत्र के दूसरे दिन आज गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद के दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया. आर्थिक सर्वे में केंद्र सरकार ने 7.2 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ का अनुमान जताया है.  


अहम बात यह है कि रविवार, एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवां बजट पेश करेंगी. आज गुरुवार को बजट पेश होने से पहले बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक हुई.


बैठक में तय किया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर दोनों सदनों में 34 घंटे चर्चा होगी. लोकसभा में 18 घंटे और राज्यसभा में 16 घंटे चर्चा होगी. पीएम मोदी लोकसभा में 4 और राज्यसभा में 5 फरवरी को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे.  


दोनों सदनों में बजट पर चर्चा का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जवाब देंगी. बता दें   निर्मला सीतारमण लोकसभा में 11 फरवरी को लोकसभा में और 12 फरवरी को राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही