Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति को ईद और नौरोज की शुभकामनाएं दीं, पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा की

दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया में जारी समस्या को लेकर कूटनीतिक वार्ता हुई.  पीएम मोदी ने क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डालने वाले,ग्लोबल सप्लाई चेन को बाधित करने वाले बुनियादी ढांचों पर किये जा रहे हमलों की  निंदा की.
Advertisement
Advertisement

New Delhi : प्रधानमंत्री मोदी ने आज शनिवार को देशवासियों को ईद और नौरोज की शुभकामनाएं दीं. लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण खबर यह कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ मसूद पेजेशकियन को फोन पर ईद और नौरोज की शुभकामनाएं दीं. 

 

 
दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया में जारी समस्या को लेकर कूटनीतिक वार्ता हुई. दोनों ने शांति, स्थिरता व खुशहाली को लेकर चर्चा की.  पीएम मोदी ने क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डालने वाले,ग्लोबल सप्लाई चेन को बाधित करने वाले बुनियादी ढांचों पर किये जा रहे हमलों की  निंदा की.

 

 


वार्ता के क्रम में पीएम मोदी ने नेविगेशन की स्वतंत्रता और समुद्री व्यापारिक मार्गों को सुरक्षित व खुला रखने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया. जानकारी के अनुसार  प्रधानमंत्री ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में लगातार सहयोग देने के लिए ईरानी सरकार और राष्ट्रपति की सराहना की. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही