Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ममता बनर्जी ने कहा, भाजपा गुंडों की पार्टी, राज्य में अघोषित राष्ट्रपति शासन की स्थिति बना दी है

ममता बनर्जी आज शनिवार को मध्य कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित ईद-उल-फितर समारोह में बोल रही थी.उन्होंने कहा कि टीएमसी का  उद्देश्य भाजपा को सत्ता से बाहर करना और देश को  बचाना है.
Advertisement
Advertisement
  • ममता बनर्जी काआरोप, आयोग ने SIR में लाखों लोगों के नाम काट दिये.
  • राज्य में दंगे भड़काने के लिए धन और हथियार लाने की कोशिश की जा रही है
  • उन्होंने बंगाल की जनता से एकजुट और सतर्क रहने की अपील की.

Kolkata :  पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि वह एसआईआर के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी, प्रधानमंत्री मोदी को जनता के अधिकार छीनने नहीं देंगी. उन्होंने  भाजपा को गुंडों और चोरों की पार्टी करार दिया.

 

ममता बनर्जी आज शनिवार को मध्य कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित ईद-उल-फितर समारोह में बोल रही थी.उन्होंने कहा कि  टीएमसी का  उद्देश्य भाजपा को सत्ता से बाहर करना और देश को  बचाना है.

 

 

 

ममता बनर्जी ने शायराना अंदाज में कहा, सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाजू-ए-कातिल में है. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि आयोग द्वारा SIR के दौरान लाखों लोगों के नाम काट दिये. इसके विरोध में वे कलकत्ता हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गयी.

 

ममता ने उम्मीद जताई कि लोगों के अधिकारों की रक्षा की जायेगी. कहा कि मैं बंगाल में सभी जातियों, समुदायों और धर्मों के साथ खड़ी हूं. यह लड़ाई जारी रहेगी. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्र बंगाल सरकार पर जबरदस्ती कब्जा करने की कोशिश कर रहा है. राष्ट्रपति शासन थोपने की कोशिश हो रही है, लेकिन हम डरेंगे नहीं.

 

इसी क्रम में कहा, भाजपा चोरों और गुंडों की,गद्दारों की पार्टी है. कल शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि सीमावर्ती क्षेत्रों से राज्य में दंगे भड़काने के लिए धन और हथियार लाने की कोशिश की जा रही है.

 

उन्होंने बंगाल की जनता से एकजुट और सतर्क रहने की अपील की. कहा कि राज्य में स्थिति अघोषित राष्ट्रपति शासन जैसी बना दी गयी है.

 

ममता बनर्जी ने खाड़ी युद्ध के कारण भारत में जारी एलपीजी संकट को लेकर मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि ईंधन की कीमतें बढ़ाने की योजना बनाई रही है. देश को बेचा जा रहा है.  

 

उन्होंने कहा कि पीएम मनमोहन सिंह के कार्यकाल में  गैस सिलेंडर की कीमत लगभग 400 रुपये थी, जो अब बढ़कर लगभग 1100 रुपये हो गयी है.   
 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 
 
   
 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही