Search

 
 
 

कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला,बर्फबारी, बारिश जारी, तापमान गिरा, झारखंड भी अछूता नहीं

उत्तर भारत सहित देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है. यूपी, बिहार के कई शहरों में तेज हवा, आंधी और बारिश का नजारा दिख रहा है. दिल्ली और जम्मू-कश्मीर भी अछूता नहीं हैं.
 

New Delhi : देश के कई राज्यों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम ने करवट ली है, जिससे बर्फबारी, तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है   यूपी, बिहार के कई शहरों में तेज हवा, आंधी और बारिश का नजारा दिख रहा है. दिल्ली और जम्मू-कश्मीर भी अछूता नहीं हैं.

 

भारतीय मौसम विभाग द्वारा देश के 19 राज्यों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और सोनमर्ग में भारी बर्फबारी होने की खबर है. हिमाचल प्रदेश की बात करें तो लाहौल-स्पीति, रोहतांग और कुल्लू के ऊपरी हिस्सों में  हिमपात हुआ है.

 

तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. यातायात प्रभावित हुआ है.   दिल्ली-NCR में सुबह से ही आसमान में बादल छाये हुए हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि यहां बिजली की चमक और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

 

इस इलाके की अधिकतम तापमान 26°C से 28°C के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है. 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गयी है. बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल,  छत्तीसगढ़ के कई शहरों में कल 20 मार्च को बारिश हुई.

 

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन में दिन और रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है.

 

विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब के विभिन्न इलाकों में ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट जारी करते हुए 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी और वज्रपात की  संभावना जताई है.यह किसानों के लिए चिंताजनक बात है कि रबी की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गयी है.

 

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल और दक्षिण कर्नाटक में बिजली की चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. संभावना है. गुजरात, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में कई इलाकों में भी छिटपुट बारिश होगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही