Search

पीएम मोदी की जैकेट संसद में रही आकर्षण का केंद्र, पीईटी बोतलों को रिसाइकल करके की गयी तैयार

NewDelhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे. दोपहर लगभग 3 बजे से पीएम का संबोधन शुरू होगी. हर कार्यक्रम में पीएम मोदी का कपड़ा चर्चा का विषय रहता है. आज भी संसद में पीएम मोदी आसमानी रंग की जैकेट में नजर आये. पीएम मोदी का यह जैकेट संसद में आकर्षण का केंद्र रहा. पीएम मोदी की यह जैकेट कबाड़ की प्लास्टिक की बोतलों से तैयार की गयी है. इसकी कीमत बाजार में मात्र 2000 रुपये है. (पढ़ें, झारखंड">https://lagatar.in/210-crore-spent-under-csr-in-jharkhand-in-one-year/">झारखंड

में एक साल में सीएसआर के तहत खर्च हुए 210 करोड़)

 पर्यावरण संरक्षण और पानी की बचत में मिलेगी मदद

बता दें कि पीएम मोदी की जैकेट को तैयार करने के लिए पहले कबाड़ की प्लास्टिक बोलतों को रिसाइकल किया गया. इसके बाद इस जैकेट को बनाया गया. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने इस जैकेट को पीएम को बैंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक में भेंट की थी. बताया जाता है कि इस तरह के जैकेट को तैयार करने में करीब 15 बोतलों की आवश्यकता होती है. जबकि फुल ड्रेस बनाने में लगभग 28 बोतल लग जाती हैं. इससे पर्यावरण के संरक्षण में मदद मिलेगी और पानी की भी भारी बचत होगी. बता दें कि दस करोड़ बोतलों को रिसाइकल करके जैकेट बनाने का लक्ष्य है. इस जैकेट को सबसे पहले पेट्रोल पंप के असिस्टेंट को दी जायेंगी. इसे भी पढ़ें : खरगे">https://lagatar.in/pm-modi-could-not-stop-himself-after-listening-to-kharge-laughed-out-loud-in-parliament/">खरगे

की बात सुनकर पीएम मोदी खुद को रोक नहीं पाये, संसद में खिलखिलाकर हंसे

इस तरह तैयार की गयी पीएम मोदी की जैकेट 

प्रधानमंत्री की इस जैकेट को तमिलनाडु के करूर की कंपनी श्रीरेंगा पॉलिमर्स द्वारा तैयार किया गया है. कंपनी ने इंडियन ऑयल को पीईटी बोतल से बने 9 अलग-अलग रंग के कपड़े भेजे थे. जिसमें से प्रधानमंत्री के लिए यह कलर चुना गया. इसके बाद इसे गुजरात में प्रधानमंत्री के टेलर के पास भेजा गया. जिसने इस जैकेट को तैयार किया. इसे भी पढ़ें : हाजत">https://lagatar.in/supporter-of-bjp-mla-dhullu-mahato-who-freed-the-accused-from-hajat-bailed-from-the-high-court/">हाजत

से आरोपी को छुड़ाने वाले BJP MLA ढुल्लू महतो के समर्थक को हाईकोर्ट से बेल
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp