Search

 
 
 

4 फरवरी को पीएम करेंगे हर्ल कारखाने उद्घाटन, डीसी ने किया निरीक्षण

 
Sindri : आगामी 4 फरवरी को हर्ल खाद कारखाने का प्रस्तावित उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर्ल केन्द्रीय कंट्रोल रूम में बटन दबाकर कर सकते हैं. इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए धनबाद डीसी वरुण रंजन, उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह व एसएसपी धनबाद एचपी जनार्दन ने रविवार को हर्ल में बने हैलीपैड और सीसीआर रूम सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान धनबाद डीसी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को ड्रीम प्रोजेक्ट हर्ल खाद कारखाने का उद्घाटन करेंगे. उनका धनबाद में पहला कार्यक्रम हर्ल का उद्घाटन समारोह में शामिल होना तय है और इसके बाद में वह बरवड्डा के लिए रवाना होंगे. इसको लेकर हर्ल हेलीपैड का निरीक्षण कर हर्ल सिंदरी प्रबंधन को प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर उतरने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं. हर्ल प्लांट के अंदर बने सभा स्थल का भी निरीक्षण गया है. अतिरिक्त प्लान और अन्य अतिथियों के आगमन को लेकर बलियापुर हवाई पट्टी पर भी तैयारी की जा रही है. धनबाद के बरवड्डा में प्रधानमंत्री रैली भी करेंगे. इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर हर्ल सिंदरी प्रबंधन तैयारियों में जुटा हुआ है. वहीं धनबाद नगर निगम सहित हर्ल सिंदरी की मदद से सिंदरी की सड़कों का पुनरुद्धार किया जा रहा है. निरीक्षण टीम में सिंदरी एसडीपीओ अभिषेक कुमार, बलियापुर थाना प्रभारी सूबेदार यादव, सिंदरी थाना एसआई आदर्श कुमार सहित दलबल शामिल थे. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/nitish-kumar-took-oath-as-the-chief-minister-of-bihar-for-the-9th-time-rjd-out-of-power-bjp-in/">नीतीश

कुमार ने 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, राजद सत्ता से बाहर, भाजपा अंदर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही