Search

 
 
 

Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर पुलिस की कार्रवाई, करोड़ों की मशीनें जब्त

जिले के सरिया अंचल के बाल्हेडीह जंगल में शुक्रवार को पुलिस की टीम ने अवैध पत्थर खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने अवैध पत्थर उत्खनन में लगे करोड़ रुपये मूल्य की भारी मशीनरी और उपकरण जब्त किए, साथ ही मौके से 6 लोगों को हिरासत में लिया.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih: जिले के सरिया अंचल के बाल्हेडीह जंगल में शुक्रवार को पुलिस की टीम ने अवैध पत्थर खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने अवैध पत्थर उत्खनन में लगे करोड़ रुपये मूल्य की भारी मशीनरी और उपकरण जब्त किए, साथ ही मौके से 6 लोगों को हिरासत में लिया. जबकि कई कई संदिग्ध फरार होने में सफल रहे.

Uploaded Image

टीम ने जंगल में प्रवेश कर चल रहे उत्खनन को चारों ओर से घेरकर तत्काल बंद कराया और मौके पर उपयोग हो रही भारी उपकरणों को जब्त कर लिया. हिरासत में लिए गए छह लोगों से रिमांड के दौरान विस्तृत पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क की पहचान के लिए दस्तावेज एवं डिजिटल सबूतों की जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें: 

पुलिस ने बताया कि बाल्हेडीह क्षेत्र से लंबे समय से अवैध उत्खनन की शिकायतें मिलती रही हैं, जिन्हें सत्यापित कर योजनाबद्ध ढंग से यह संयुक्त छापेमारी की गई. कार्रवाई के बाद स्थानीय अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है और प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

 

मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है तथा जांच के आधार पर पूरे सिंडिकेट पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि सरकारी संपत्ति और प्राकृतिक संसाधनों की हानि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.

 

एसडीओ संतोष गुप्ता के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में एसडीपीओ धनंजय राम, अंचल अधिकारी संतोष कुमार, सरिया थाना प्रभारी पिंकू कुमार सिंह सहित भारी पुलिस व प्रशासनिक बल शामिल रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही