Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता में पुलिस प्रशासन की टीम विजयी

Ranchi : बुंडू अनुमंडलीय प्रशासन ने रविवार को टीटीसी मैदान में अमृत महोत्सव के अवसर पर सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया.  पुलिस प्रशासन की टीम विजयी रही. 10 -10 ओवरों की मैच में पुलिस प्रशासन की टीम ने फाइनल में शिक्षक और बैंकर्स की टीम को रोमांचक मुकाबले में 9 रनों से हरा दिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/cccc-22.jpg"

alt="" width="600" height="320" />

रोमांचक मुकाबले में 9 रन से पुलिस की टीम जीती

टॉस जीतकर पुलिस प्रशासन की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 138 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिक्षक और बैंकर्स की टीम ने जोरदार कोशिश की लेकिन 129 रन ही बना सकी, इस तरह 9 रन से मैच हार गई. इसे भी पढ़ें:जर्मनी">https://lagatar.in/germany-became-world-cup-hockey-champion-defeating-defending-champion-belgium/">जर्मनी

बना World Cup Hockey चैंप‍ियन, ड‍िफेंड‍िंग चैंप‍ियन बेल्‍ज‍ियम को हराया
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/ccc-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

इन्हें मिला पुरस्कार

मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बल्लेबाज सुमन हालदार को मिला. मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बॉलर और मैन ऑफ द सीरीज सोनाहातू के थानेदार मुकेश हेम्ब्रम को मिला. बेस्ट फिल्टर का खिताब शिवशंकर को मिला, बुंडू एसडीएम डीएसपी अजय कुमार पत्नी खुशबू कुमारी ने विजेता और उपविजेता की टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता में पत्रकारों की टीम, विधायक एकादश की टीम समेत कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें:गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-asking-for-bribe-from-the-truck-driver-cost-the-police-station-in-charge-suspended-along-with-the-constable/">गिरिडीह

: ट्रक ड्राइवर से रिश्वत मांगना थाना प्रभारी को पड़ा महंगा, सिपाही समेत हुए सस्पेंड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही