Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शराब तस्करी का तरीका देख चौंक गई पुलिस, एंबुलेंस, ताबूत और तस्कर…देखें

Patna : बिहार में शराबबंदी के बाद तस्कर लगातार तस्करी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं. मगर पुलिस भी कम नहीं है, लगातार तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर रही है. ताजा मामला नालंदा से सामने आया है. यहां शराब तस्करी का तरीका देख पुलिस भी दंग रह गई. बिहार में होली के मौके पर एक बड़ी खेप लेकर तस्कर एंबुलेंस से पहुंचे. तस्करों ने एंबुलेंस के अंदर ताबूत में शराब भर दी और ताबूत पर फूल-माला चढ़ा दीं, जिससे लगे की उसमें डेड बॉडी है. मगर पुलिस की जांच में तस्करों का भंडा फूट गया. [caption id="attachment_574180" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/bihar.jpg"

alt="शराब तस्करी का तरीका देख चौंक गई पुलिस" width="600" height="400" /> शराब तस्करी का तरीका देख चौंक गई पुलिस[/caption] इसे भी पढ़ें :  नवादा">https://lagatar.in/nawada-ward-member-killed-over-land-dispute-nephew-executed-the-incident/">नवादा

: जमीन विवाद को लेकर वार्ड सदस्य की हत्या, भतीजा ने दिया घटना को अंजाम
राजगीर थानेदार मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक एंबुलेंस से तस्कर रांची से शराब लेकर जा रहे हैं. सूचना को गंभीरता से लेते हुए वाहनों की जांच शुरू की गई. पुलिस ने जब एक एंबुलेंस को रोका और उसकी जांच की तो चौंक गए. एंबुलेंस में रखे ताबूत में 5 बैग में भरकर ब्रांडेड विदेशी शराब रखी गई थी. इन 5 बैग से कुल 146 बोतल शराब बरामद की गई. मामले में पुलिस ने एक तस्कर और एंबुलेंस ड्राइवर को गिरफ्तार किया है. एंबुलेंस चालक की पहचान झारखंड के बोकारो निवासी सुनील कुमार सिंह के रूप में की गई. वहीं, तस्कर बगोदर निवासी मदन शर्मा उर्फ मदन मिश्रा है. थानेदार ने बताया कि शराब की खेप रिम्स हॉस्पिटल रांची के पास से लोड कर लाया जा रहा था. जिसे मुजफ्फरपुर में आपूर्ति करना था. इस संबंध में राजगीर थाना में कांड दर्ज करते हुए बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 के तहत दर्ज किया गया. इसे भी पढ़ें :  राबड़ी">https://lagatar.in/bjp-said-on-cbi-raid-on-rabri-devis-residence-pay-as-you-do-truth-will-come-out-soon/">राबड़ी

देवी के आवास पर CBI रेड पर बोली बीजेपी, जैसी करनी वैसी भरनी, जल्द सच्चाई आयेगी सामने
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही