Search

 
 
 

पिठौरिया का डहूटोला, जहां निशा रहती थीं, फिलहाल पुलिस की तैनाती, किसी के भी जाने पर मनाही

Ranchi News : हमने पुलिस से निशा के घर जाने की अनुमति मांगी. जवानों ने कहा, डीएसपी से बात कर लीजिये. इस बीच कई ग्रामीणों से मुलाकात हुई. कुछ ने कहा, निशा भगत से कभी कोई ताल्लुकात रहा नहीं. हां, पता चला कि कोई घटना हुई है.
 
निशा भगत का घर

Ranchi News : पिठौरिया का डहूटोला. कांके प्रखंड का एक छोटा सा गांव. झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 25 किलोमीटर दूर. निशा भगत इसी डहूटोला में रहती थीं. शुक्रवार सुबह से ही इस निशा भगत के घर में मातम पसरा है, पर पुलिस का पहरा कड़ा है. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

निशा के घर से लगभग 100 मीटर दूर पर ही सड़क पर पुलिस को तैनात कर दिया गया था. निशा भगत के घर आने- जाने पर सख्त मनाही. गांव के लोग भी इस अनहोनी से शोक संतप्त दिखे. वैसे निशा भगत का घर गांव के और घरों से दूर सुनसान जगह पर है. 

 

हमने पुलिस से निशा के घर जाने की अनुमति मांगी. जवानों ने कहा, डीएसपी से बात कर लीजिये. इस बीच कई ग्रामीणों से मुलाकात हुई. कुछ ने कहा, निशा भगत से कभी कोई ताल्लुकात रहा नहीं. हां, पता चला कि कोई घटना हुई है.

 

कई लोगों ने बताया कि निशा कभी दूसरे टोले में आती-जाती नहीं थीं और न ही स्थानीय लोगों से उनका कोई खास संपर्क था. एक ग्रामीण ने नाम नहीं छापने के आग्रह के साथ बताया कि हाल ही में निशा के घर में चोरी की घटना हुई थी. 

 

स्थानीय लोगों से बातचीत में पता चला कि निशा इस घर में अकेली रहती थीं. यह घर एस्बेस्टस का है. पिठौरिया थाना से यह घर लगभग 6 किलोमीटर दूर है. गांव में पुलिस की तैनाती से ग्रामीण सहमे दिखे. पीसीआर की तीन गाड़ियां आती- जाती दिखीं. जबकि एक बस पर पुलिस बल को वहां ले जाया गया था.

 

पुलिस की तैनाती की वजह से उसके घर के अंदर मीडियाकर्मी जा नहीं सके. लेकिन पुलिस के कई पदाधिकारी घर के अंदर का जायजा लेने के साथ जांच पड़ताल में जुटे थे. गौरतलब है कि इसी घर से निशा भगत ने लाइव वीडियो जारी किया था, जिसमें वे कई सवाल खड़े करते हुए आत्महत्या करने की बात कर रही थीं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही