Search

 
 
 

अवैध बालू लोड हाइवा को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, माफियाओं में हड़कंप

 
Tamad : तमाड़ पुलिस ने शनिवार को अवैध बालू लदे एक हाइवा को पकड़ा. उक्त हाइवा बालू लोड कर जमशेदपुर जा रहा था. पुलिस ने बताया क‍ि एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कांची नदी के बादला घाट से प्रतिदिन हाइवा नंबर जेएच-01-डीएन 8990 और ट्रैक्टर से अवैध बालू खनन कर  बेचा जा रहा है. सूचना के आधार पर तमाड़ थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह दल-बल के साथ निकले. एनएच-33 पर बालू लोड एक तेज रफ्तार हाइवा को देखा. रूकने का इशारा किया तो हाइवा और तेजी से भागने लगा. पुलिस टीम ने पीछा कर रुगड़ी के समीप हाइवा को पकड़ लि‍या. पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि बालू जमशेदपुर ले जाया जाया जा रहा था. कागजात मांगे जाने पर वह नहीं दिखा सका. जिसके बाद पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया और अग्रेतर कार्रवाई के लिए खनन विभाग को जानकारी दे दी. इस कार्रवाई के बाद बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है. इसे भी पढ़ें :  बाइक-स्कूटी">https://lagatar.in/school-will-collect-fine-from-parents-of-children-going-to-school-by-bike-scooty/">बाइक-स्कूटी

से स्कूल जाने वाले बच्चों के अभिभावकों से स्कूल वसूलेगा जुर्माना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही