Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाकपा माओवादी शीतल मोची को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा, IED लगाने में है एक्सपर्ट

Ashish Tagore लातेहार : पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने माओवादियों के सब जोनल कमांडर शीतल राम उर्फ शीतल मोची उर्फ शीतल रविदास को खदेड़ कर गिरफ्तार किया है. एसपी अंजन ने यहां आयोजित एक प्रेस वार्ता में बताया कि लगातार सूचनाएं मिल रही थी कि बालूमाथ थाना क्षेत्र के शांति जंगल एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी के रिजनल कमांडर रविंद्र गंझू का दस्ता भ्रमणशील है. दस्ता के द्वारा बालूमाथ के कोयला व्यवसायी, ईंट भठ्ठा मालिक, संवेदक व अन्य व्यवसायियों से रंगदारी व लेवी वसूलने का कार्य किया जाता था. सूचना मिलने पर एसडीपीओ बालूमाथ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने शांति जंगल में छापामारी की. पुलिस को देख कर कुछ हथियारबंद उग्रवादी वहां से भागने लगे. लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर एक लोडेड देशी पिस्टल-एके-47, कारतूस व लेवी के पैसों के साथ एक उग्रवादी को दबोच लिया. पूछे जाने पर उसने अपना नाम शीतल राम उर्फ शीतल मोची उर्फ शीतल रविदास, उम्र 30 वर्ष व पता हुंडराटांड, गणेशपुर, बालूमाथ बताया. उसने अपनी पहचान भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर के रूप में दी. इस संबंध में बालूमाथ में थाना कांड संख्या 47/2023 दर्ज किया गया है. आईईडी एक्सपर्ट है शीतल मोची एसपी ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी शीतल मोची आईईडी एक्सपर्ट है. उसने कई मौके पर आईईडी प्लांट कर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है. एसपी ने बताया कि रिजनल कमांडर रविंद्र गंझू के सक्रिय सदस्यों में मुनेश्वर गंझू, काजेश गंझू व शीतल मोची प्रमुख है. इस दस्ते के द्वारा लगाये गये आईईडी से कई निर्दोष महिला व ग्रामीण या तो घायल हुए हैं या मारे गये हैं. इसे भी पढ़ें : नियोजन">https://lagatar.in/chief-minister-will-answer-in-the-house-on-the-planning-policy-said-bjp-will-not-wear-t-shirt-from-tomorrow/">नियोजन

नीति पर मुख्यमंत्री देंगे सदन में जवाब, बोले भाजपा विधायक- कल से नहीं पहनेंगे टी-शर्ट
शीतल मोची पर दर्ज में 25 मामले एसपी ने बताया कि शीतल मोची पर लातेहार, गुमला व लोहरदगा जिला के विभिन्न थानों में कुल 25 मामले दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि शीतल मोची पर लातेहार जिला में नौ, लोहरदगा जिला में 11 एवं गुमला जिला में पांच मामले दर्ज हैं. ये पुलिस पदाधिकारी थे छापामारी में शामिल छापामारी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार, बालूमाथ थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, बारियातू थाना प्रभारी मुकेश चौधरी, पुअनि धीरज कुमार, शशि रंजन कुमार, नितिश कुमार, अनि कुबेर साव, दुति कृष्ण महतो, कैलाश बाड़ा, सअनि पारसनाथ प्रसाद व रामजी ठाकुर समेत कई पुलिस बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : अरुणाचल">https://lagatar.in/indian-armys-cheetah-chopper-crashes-in-arunachal-search-continues-for-pilots/">अरुणाचल

प्रदेश : भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलटों की तलाश जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही