Shambhu Kumar
Chaibasa News: दीपावली और धनतेरस पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम चक्रधरपुर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला.इसका मुख्य उद्देश्य शहर में विधि-व्यवस्था बनाए रखना और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना था.
इसे भी पढ़ें:
फ्लैग मार्च में प्रोविजनल आईपीएस जय कुमार जेयराजू एवं थाना प्रभारी अवधेश कुमार सहित पुलिस जवान शामिल हुए. मार्च चक्रधरपुर थाना परिसर से शुरू होकर चेकनाका, भगत सिंह चौक, पवन चौक, बाटा रोड, तंबाकू पट्टी रोड, चांदमारी और टोकलो रोड होते हुए पोर्टरखोली पहुंचा. इसके बाद फ्लैग मार्च भगत सिंह चौक पर आकर संपन्न हुआ.
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न चौक-चौराहों और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने शहरवासियों से दीपावली का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की आशंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके. पुलिस ने लोगों को आश्वस्त किया कि पर्व के दौरान शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

