Search

 
 
 

एक माह बाद भी सुजीत देव के हत्‍यारों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस, परिजनों ने दिया 28 तक का अल्‍टीमेटम

 
Hazaribagh : सुजीत देव हत्याकांड पर परिजनों ने आक्रोश जताया है. साथ ही सदर थाना पुलिस को निकम्मा बताते हुए हत्यारे को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है. पीड़ित परिजनों ने कहा है कि माहभर बाद भी हत्या के मामले का खुलासा नहीं हो सका और न ही हत्यारे पकड़े गए हैं. दरअसल हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र के गुरु गोविंद सिंह रोड स्थित मनोरमा मार्केट में लक्ष्मी ग्लास हाउस के संचालक सुजीत देव की हत्या बीते सात जुलाई को कर दी गई थी. हत्यारों का अब तक सुराग नहीं मिल पाया है. इस संबंध में शुक्रवार को बड़ा अखाड़ा में प्रेसवार्ता करते हुए सुजीत देव के परिजनों पुतुल देवी, रोहित कुमार, सुमित कुमार, प्रीति कुमारी, पुष्पा देवी और अनिल भगत ने कहा कि 28 अगस्त तक अगर हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो समाहरणालय के सामने धरना देंगे. परिजनों ने हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की गुहार लगाई है. इस बारे में डीसी, एसपी, कमिश्नर, सदर विधायक, सांसद से लेकर राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और राज्य मानवाधिकार आयोग को भी पत्राचार किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि शहर के कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है एवं जिस जगह पर सुजीत देव की हत्या हुई, उसके पास में ही आवास है, जो मृतक के भाई का है. पुलिस कड़ाई के साथ अगर पूछताछ करे, तो मामले का खुलासा हो सकता है. इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-breaking-congress-can-call-the-three-mlas-trapped-in-the-cash-scandal-to-ranchi-upa-mlas-will-meet-again-tonight-banna-gupta/">BIG

BREAKING : कैश कांड में फंसे तीनों विधायकों को रांची बुला सकती है कांग्रेस! आज शाम फिर होगी यूपीए विधायकों की बैठक- बन्ना गुप्ता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही