Search

 
 
 

11 वर्षों में पुलिस नहीं सुलझा पायी एक केस, गिरिडीह SP को हाईकोर्ट से फटकार, जानें पूरा मामला

 
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने गिरिडीह एसपी को कड़ी फटकार लगाई है. करीब 11 वर्षों से एक युवती की गुमशुदगी से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान शुक्रवार को अदालत ने गिरिडीह पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने बोधी पंडित के द्वारा दाखिल WPC 143/11 पर सुनवाई करते हुए मौखिक रूप से टिप्पणी करते हुए कहा कि 11 सालों में 8 IPS अधिकारी आए और गए, लेकिन यह मामला नहीं सुलझा. मामले को पुलिस जल्द सुलझाए. इसके साथ ही कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा को इस मामले के लिए अमेकस क्यूरी नियुक्त किया है.

पुलिस के हाथ अब तक खाली

उल्लेखनीय है कि गिरिडीह की एक युवती की गुमशुदगी की शिकायत करीब 11 वर्ष पूर्व उसके परिजनों ने करवाई थी. लेकिन 11 साल से इस युवती की गुमशुदगी के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं. इस दौरान गुमशुदा लड़की का केस लड़ रही उसकी मां की भी हत्या हो गई है.
इसे भी पढ़ें- BREAKING">https://lagatar.in/breaking-news-bacchu-yadav-on-6-day-ed-remand-court-allows-interrogation/">BREAKING

NEWS : बच्चू यादव 6 दिनों की ईडी रिमांड पर, कोर्ट ने दी पूछताछ की इजाजत 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही