Search

 
 
 

हिमांशु हत्याकांड के बाद पुलिस सख्त, शहर के सभी बार-पब की 24 घंटे के भीतर जांच के आदेश

बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुए हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. मंगलवार देर रात जमशेदपुर एसपी कार्यालय में एडीजी मनोज कौशिक और डीआईजी ने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधिकारियों और सभी थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में दोनों जिलों के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी मौजूद रहे.
 
  • फरार आरोपियों की संपत्ति-खातों की होगी जांच
  • जमशेदपुर एसपी कार्यालय में समीक्षा बैठक
  • एडीजी मनोज कौशिक और डीआईजी रहे मौजूद
  • पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारी भी शामिल

Jamshedpur : बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुए हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. मंगलवार देर रात जमशेदपुर एसपी कार्यालय में एडीजी मनोज कौशिक और डीआईजी ने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधिकारियों और सभी थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में दोनों जिलों के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी मौजूद रहे.

 

बैठक में एडीजी मनोज कौशिक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में संचालित सभी बार और पब की 24 घंटे के भीतर जांच करें और उसकी रिपोर्ट संबंधित एसडीओ को सौंपें. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच के दौरान यदि किसी प्रकार की अनियमितता या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित बार या पब के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

 

 

फरार आरोपियों की संपत्ति व खातों की होगी जांच

समीक्षा बैठक के बाद एडीजी ने बताया कि हिमांशु सिंह हत्याकांड के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इसके साथ ही आरोपियों की संपत्तियों की भी जांच की जाएगी. पुलिस उनके बैंक खातों में हुए लेन-देन और धन के स्रोत की भी पड़ताल करेगी, ताकि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा सके.

 

एडीजी मनोज कौशिक ने यह भी कहा कि अब किसी भी आपराधिक घटना की सूचना मिलने पर कंट्रोल रूम के माध्यम से उसकी तत्काल मॉनिटरिंग की जाएगी. सूचना दर्ज होते ही संबंधित थाना और अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया जाएगा, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही