Search

 
 
 

जमशेदपुर में चापड़-चाकूबाजी पर पुलिस सख्त, साकची बाजार में रेड, बड़ी संख्या में चापड़ जब्त

जमशेदपुर शह में लगातार बढ़ रही चापड़ और चाकूबाजी की घटनाओं को देखते हुए जमशेदपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. इसी कड़ी में शनिवार शाम पुलिस ने साकची बाजार में विशेष जांच अभियान चलाया
 

Jamshedpur : जमशेदपुर शह में लगातार बढ़ रही चापड़ और चाकूबाजी की घटनाओं को देखते हुए जमशेदपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. इसी कड़ी में शनिवार शाम पुलिस ने साकची बाजार में विशेष जांच अभियान चलाया. इस दौरान बर्तन और धारदार औजार बेचने वाली कई दुकानों की जांच की गई और बड़ी संख्या में चापड़ जब्त किए गए.

 

 

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में शहर में धारदार हथियारों का इस्तेमाल कर अपराध किये जाने की कई घटनाएं सामने आई हैं. इसे देखते हुए ऐसे हथियारों की खुलेआम बिक्री पर नजर रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के दौरान पुलिस ने दुकानदारों से चापड़ और अन्य धारदार हथियारों की बिक्री से संबंधित जानकारी भी ली.


साकची बाजार में अचानक हुई इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया. पुलिस ने स्पष्ट किया कि बिना नियमों का पालन किए या संदिग्ध परिस्थितियों में धारदार हथियारों की बिक्री करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.


पुलिस का कहना है कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी विभिन्न बाजारों में चलाए जाएंगे. साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही