Bokaro News: बोकारो पुलिस फरार अपराधियों के धरपकड़ के लिए लगाता अभियान चला रही है. इसी क्रम में पुलिस ने शनिवार रात को समकालीन अभियान चलाया. इस दौरान 11 थानों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 वारंटी को गिरफ्तार किया है. इस आशय की जानकारी मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने देते हुए बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें:
इस अभियान के दौरान एंटी क्राइम, चेकिंग वाहन, लगातार जारी है. धरपकड़ के लिए विशेष निर्देश जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी को दी गई है. इसी निर्देश के आलोक में 11 थाना प्रभारी ने विशेष अभियान चलाकर वारंटियों को गिरफ्तार किया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
