Search

 
 
 

डकैतों को पकड़ने गई थी पुलिस, बम मारा तो पीठ दिखाकर भागी, थानेदार समेत पूरी गश्‍ती टीम सस्‍पेंड

 
Sitamadhi : सीतामढ़ी में डकैतों से डरकर भागने वाले थानेदार समेत गश्‍ती दल में शामिल सभी जवानों को सस्‍पेंड कर दिया गया. एसपी हर कि‍शोर राय ने बताया क‍ि मामले में पुलिस टीम की लापरवाही सामने आई है, जिस वजह से डकैत भागने में सफल रहे. मामले में कन्‍हौली थानेदार प्रवीण कुमार समेत गश्ती दल में शामिल पदाधिकारी एएसआई प्रमोद कुमार, महिला सिपाही रीता कुमारी, रजनी कुमारी और रंगोली कुमारी को निलंबित कर दिया. SP ने बताया कि कन्हौली थाना से 1 KM से भी कम दूरी पर डकैती की वारदात हुई थी. पुलिस अगर उचित प्रयास करती तो डकैतों को पकड़ा जा सकता था. डकैतों से सामना होने के बाद भी पुलिस ने फायरिंग नहीं की जो लापरवाही को दर्शाता है. इसे भी पढ़ें : बाइक">https://lagatar.in/bike-and-police-van-collide-youth-burnt-alive-under-the-bus-policemen-kept-making-videos/">बाइक

और पुलिस वैन में टक्‍कर, बस के नीचे जिंदा ज’ला युवक, पुलिसवाले बनाते रहे वीडियो
बता दें क‍ि बीते 30 सितंबर की रात कन्हौली थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव में रिटायर्ड टीचर रामस्वरूप मंडल के घर पर डकैतों ने धावा बोला था. सूचना म‍िलने पर पुलिस की  गश्‍ती टीम भी वहां पहुंची थी. मगर पुलिस को देख डकैतों ने बम विस्‍फोट करना शुरू कर दिया. पुलिस टीम डकैतों का सामना करने के बजाय भाग खड़ी हुई, जिसके बाद डकैत लूटपाट कर भाग निकले. ग्रामीणों ने डकैती की घटना के बाद गश्‍ती टीम की शि‍कायत वरीय पुलिस अध‍िकारियों से की थी. मामले की जांच कराई गई, जिसमें मामला सत्‍य पाया गया, जिसके बाद वरीय अधि‍कारियों के निर्देश पर एसपी ने थानेदार समेत पूरी गश्‍ती टीम को सस्‍पेंड कर दिया. इसे भी पढ़ें : आरजेडी">https://lagatar.in/rjd-supremo-lalu-prasad-yadav-went-to-singapore-for-treatment-suffering-from-kidney-problem/">आरजेडी

सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इलाज के लिए गये सिंगापुर, किडनी की समस्या से जूझ रहे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही