Search

 
 
 

IPS प्रशांत आनंद से पुलिस मुख्यालय ने पूछा-300 दिन तक कहां थे?

झारखंड कैडर के 2013 बैच के आईपीएस प्रशांत आनंद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से झारखंड लौट आए हैं. मूल कैडर में लौटने के बाद पुलिस मुख्यालय ने उनसे पूछा है कि 300 दिन तक आप कहां थे और क्या कर रहे थे.
 

Ranchi :   झारखंड कैडर के 2013 बैच के आईपीएस प्रशांत आनंद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से झारखंड लौट आए हैं. मूल कैडर में लौटने के बाद पुलिस मुख्यालय ने स्पष्टीकरण मांगा है कि 300 दिन तक वे कहां थे और क्या कर रहे थे. सूत्रों के मुताबिक, प्रशांत आनंद ने जवाब में बताया है कि वे घरेलू कारणों से बाहर थे. 

 

बता दें कि आईपीएस प्रशांत आनंद झारखंड के कई जिलों के एसपी रह चुके हैं. कुछ साल पहले प्रशांत आनंद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे. वर्ष 2025 में उन्हें केंद्र सरकार ने विरमित कर दिया. इसके बाद करीब 300 कुछ दिन बाद वे झारखंड लौटे हैं. मूल कैडर में लौटने के बाद उनकी पोस्टिंग नहीं हुई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही