Search

 
 
 

पुलिस मुख्यालय का निर्देश– थानास्तर पर अच्छे कामों का प्रचार करें

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों के वरीय अधीक्षकों और अधीक्षकों को थाना स्तर पर सकारात्मक पुलिसिंग कार्यों के प्रचार का आदेश दिया है
 

Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों के वरीय अधीक्षकों और अधीक्षकों को थाना स्तर पर सकारात्मक पुलिसिंग कार्यों के प्रचार का आदेश दिया है. यह निर्देश DGsP/IGSP कॉन्फ्रेंस 2025 की Recommendation No. 25 के अनुपालन में जारी किया गया है.

 

मुख्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि प्रत्येक थाना अपने क्षेत्र में किए गए अच्छे कार्यों, उल्लेखनीय उपलब्धियों, सामुदायिक भागीदारी और जनहित में किए गए प्रयासों को नियमित रूप से सार्वजनिक करें. इसके लिए स्थानीय समुदाय, प्रभावशाली व्यक्तियों (इन्फ्लुएंसर्स), मीडिया प्लेटफॉर्म, विभागीय वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल का उपयोग करने को कहा गया है.

 

यह निर्देश गृह मंत्रालय के अधीन Bureau of Police Research & Development (Training Division), नई दिल्ली द्वारा भेजे गए पत्र के आलोक में जारी किया गया है. मुख्यालय ने सभी वरीय पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि इन बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट की हार्ड व सॉफ्ट कॉपी ईमेल के जरिए भेजने को कहा गया है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही