Search

 
 
 

धईले बा बेचैनी, बनावतनी खैनी, सम्राट चौधरी के सदन वाले वीडियो पर कांग्रेस-RJD का तंज

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद सियासी हलकों में बयानबाजी तेज हो गई है.
 
  • डिप्टी सीएम का वीडियो वायरल, विपक्ष ने भोजपुरी गाने के साथ कसा तंज

Lagatar Desk :  बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद सियासी हलकों में बयानबाजी तेज हो गई है.

 

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और बिहार कांग्रेस का दावा है कि वायरल वीडियो में सम्राट चौधरी सदन के भीतर खैनी बना और खा रहे हैं. विपक्षी दलों ने वीडियो में भोजपुरी गाना लगाकर अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर तंज कसा है. 

 

आरजेडी ने अपने एक्स हैंडल से वीडियो पोस्ट कर लिखा है कि “80 चुटकी 90 ताल रगड़के मुंह में डाल”. पार्टी ने इसे सदन में खैनी खाने का निंजा टेक्निक बताया है. वीडियो में पार्टी ने भोजपुरी गाना “ऐ खैनी तू कहवा से आइलू, आदत ऐसन धरा दिहलू, छोड़ी तो अब कैसी छोड़ी, बोला ना अब कैसी छोड़ी...” भी लगाया है. 

 

 


इसी तरह बिहार कांग्रेस ने भी अपने एक्स हैंडल से वही वीडियो शेयर कर लिखा है कि “बनाओ खैनी रे”. पार्टी ने अपने वीडियो में  पवन सिंह का गाना “मेहर ना चुनौती देले, धईले बा बेचैनी, बनावतनी खैनी…” गाना लगाया है.

 

 

हालांकि वायरल वीडियो में सम्राट चौधरी खैनी खा रहे हैं या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. डिप्टी सीएम या सरकार की ओर से भी अब तक इस मामले पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही