Search

 
 
 

पटना : कार का लॉक तोड़ चोरों ने 6.39 लाख नकद और दो लैपटॉप उड़ाए

बिहार में आपराधिक घटनाएं थम नहीं रही है. आए दिन किसी ना किसी जिले से चोरी, हत्या, लूट और डकैती की खबरें सामनें आती रहती हैं. ताजा मामला पटना से सामने आ रहा है. यहां कंकड़बाग थाना क्षेत्र में एक खड़ी कार को निशाना बनाया गया है.
 

Lagatar Desk :   बिहार में आपराधिक घटनाएं थम नहीं रही है. आए दिन किसी ना किसी जिले से चोरी, हत्या, लूट और डकैती की खबरें सामनें आती रहती हैं. ताजा मामला पटना से सामने आ रहा है. यहां कंकड़बाग थाना क्षेत्र में एक खड़ी कार को निशाना बनाया गया है. 

 

चोरों ने शातिर तरीके से कार का लॉक तोड़कर दरवाजा खोला और बैग लेकर मौके से फरार हो गए. बताया जाता है कि बैग में 6 लाख 39 हजार कैश, दो लैपटॉप और कई जरूरी कागजात रखे थे. 

 

बैटरी व्यवसायी ओम प्रकाश की कार से चोरी की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, जिसमें संदिग्ध चोर साफ दिखाई दे रहे हैं.  पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में की है. 

 

पुलिस ने लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. साथ ही उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही