Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस मुख्यालय का निर्देश : दो दिनों में महिला हेल्प डेस्क की पूरी जानकारी कराएं उपलब्ध

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में कार्यरत महिला हेल्प डेस्क से संबंधित एक महत्वपूर्ण और विस्तृत रिपोर्ट दो दिनों के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा गया है. पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में राज्य के सभी एसएसपी, एसपी, रेल एसपी, सीआईडी , एसीबी और स्पेशल ब्रांच के एसपी को एक पत्र जारी किया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi  : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में कार्यरत महिला हेल्प डेस्क से संबंधित एक महत्वपूर्ण और विस्तृत रिपोर्ट दो दिनों के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा गया है. पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में राज्य के सभी एसएसपी, एसपी, रेल एसपी, सीआईडी , एसीबी और स्पेशल ब्रांच के एसपी को एक पत्र जारी किया है.

क्यों मांगी गई है यह जानकारी? 

यह रिपोर्ट मुख्य रूप से बीपीआरएंडडी (पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो ) द्वारा मांगे गए विवरण को लेकर तैयार की जा रही है. मुख्यालय चाहता है कि सभी जिलों और इकाइयों से समय पर यह विस्तृत जानकारी तैयार कर ब्यूरो को भेजी जा सके.

पांच बिंदुओं पर देनी होगी सूचना 

मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिलों और संबंधित पुलिस इकाइयों को निम्नलिखित पांच बिंदुओं पर थानावार (थाना और ओपी के अनुसार) विस्तृत सूचना दो दिनों के भीतर मुख्यालय को उपलब्ध करानी होगी. 

- जिला का नाम

- थाना और ओपी का नाम.

- महिला हेल्प डेस्क के लिए पदस्थापित और प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी का नाम

- संबंधित पदाधिकारी और कर्मी का मोबाइल नंबर

- अभ्युक्ति

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही