Search

 
 
 

रामगढ़ :  चुटुपालू घाटी में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, दो टेंपो भी क्षतिग्रस्त

जिले के चुटुपालू घाटी में शनिवार की सुबह लगभग 6:45 बजे रांची से आ रहा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना के बाद ट्रक में आग लग गई. हालांकि समय रहते आग को बुझा लिया गया, जिससे किसी तरह की हताहत नहीं हुई.
 

Ramgarh :  जिले के चुटुपालू घाटी में शनिवार की सुबह लगभग 6:45 बजे रांची से आ रहा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना के बाद ट्रक में आग लग गई. हालांकि समय रहते आग को बुझा लिया गया, जिससे किसी तरह की हताहत नहीं हुई. हालांकि ट्रक चालक को हल्की चोटें आई. वहीं ट्रक की चपेट में आने से दो टेंपो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उस पर लदा शिमला मिर्च सड़क पर बिखर गया.

 

इधर घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. दुर्घटना के बाद ट्रक में लगी आग को दमकल टीम ने पहुंचकर बुझाया. हादसे के कारण घाटी में जाम लग गया. इसके बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से हटाया और यातायात सामान्य कराया.

Uploaded Image

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही