Search

 
 
 

Latehar News: गांव में पुलिस का जन संवाद कार्यक्रम, सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया जागरूक

जिले के छिपादोहर थाना के पुलिस अधिकारियों ने थाना क्षेत्र के हरिनामाड़ गांव में ग्रामीणों के साथ संवाद कर उन्‍हें सामाजिक कुरीतियां के प्रति जागरूक किया.
 
Latehar News

Latehar: जिले के छिपादोहर थाना के पुलिस अधिकारियों ने थाना क्षेत्र के हरिनामाड़ गांव में ग्रामीणों के साथ संवाद कर उन्‍हें सामाजिक कुरीतियां के प्रति जागरूक किया. मौके पर पुलिस ने ग्रामीणों की समस्‍याओं को भी सुना और निराकरण का भरोसा दिया. 

इसे भी पढ़ें: 

ग्रामीणों को डायन व दहेज प्रथा की जानकारी दी. कहा किसी भी महिला को डायन कह कर प्रताडि़त करना कानूनी अपराध है और इसके लिए जेल भी हो सकती है. उन्‍होने दहेज प्रथा की जानकारी देते हुए बताया कि दहेज प्रथा समाज के लिए अभिशाप है. उन्‍होने दहेज प्रथा से दूर रहने की बात कही. 

Uploaded Image

बाल विवाह व बाल श्रम कानूनों की भी जानकारी ग्रामीणों को दी गयी. पुलिस अधिकारियों ने समाज के मुख्‍य धारा से नहीं भटकने की अपील युवाओं से कियाऋ युवाओ को नशापान से दूर रहने की बात कही. कार्यक्रम में ,डायल 112, घरेलू हिंसा एवं अन्य सामाजिक समस्याओं को लेकर जन संवाद किया गया. किसी भी प्रकार की समस्‍या होने पर बेझि‍झक थाना आकर अपनी समस्‍याओं को रखने की अपील की गयी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही