Search

 
 
 

पुलिस ने तीन प्याऊ का किया शुभारंभ

 
Garhwa : गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल मुख्यालय के तीन स्थानों पर एसडीपीओ संतोष कुमार तथा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने संयुक्त रूप से 3 पनशाला का शुभारंभ किया. यह 3 पनशाला रंका थाना मोड़, रंका मुख्य बाजार तथा चेक नाका पर राहगीरों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है. एसडीपीओ संतोष कुमार ने बताया कि राहगीरों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से पुलिस की ओर से 3 पनशाला का आज शुभारंभ किया गया, जरूरत पड़ने पर और भी पनशाल की शुरुआत की जाएगी. रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि 42 डिग्री तापमान के बीच में दूर-दराज से आए हुए लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़े. जिसको देखते हुए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पियाउ लगाया गया है. इस मौके पर पूर्व मुखिया अनिल कुमार चंद्रवंशी, रंका कला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार मद्धेशिया सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बुधवार">https://lagatar.in/jharkhand-bandh-of-student-organizations-on-wednesday-police-alert-students-take-out-torch-procession/">बुधवार

को छात्र संगठनों का झारखंड बंद, पुलिस अलर्ट, छात्रों ने निकाला मशाल जुलूस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही