Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीमडीह के जाहिरा मोड़ पर ट्रेलर चालक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement
Advertisement
Chandil : नीमडीह थाना क्षेत्र के एनएच 32 टाटा-पुरुलिया मार्ग के जाहिरा गांव के पास रविवार की शाम करीब 6 बजे एक ट्रेलर चालक की दूसरे टेलर चालक ने रड से मार कर हत्या कर देने की बात सामने आ रही है. ट्रेलर चालक के सिर के पीछे गहरा वार किया गया था. इससे ट्रेलर चालक के सिर के पिछले हिस्से से काफी खून बहने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हालांकि पुलिस अभी तक हत्या कैसे हुई इसका खुलासा नहीं कर रही है. इसे भी पढ़ें : सुरक्षा">https://lagatar.in/maoists-plant-three-bombs-near-pulia-to-blow-up-security-force-vehicle-police-destroy-it/121465/">सुरक्षा

बल के वाहन को उड़ाने के लिए पुलिया के पास माओवादियों ने लगाये थे तीन बम, पुलिस ने किया नष्ट
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही नीमडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस चालक के शव को कब्जे में लेकर थाना ले गई. इस संबंध मे नीमडीह के थाना प्रभारी अली अकबर खान ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, अभी तक मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है. वहीं ग्रामीण सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो ट्रेलर चालक का आपस में झगड़ा हो गया था. जिस कारण एक ट्रेलर चालक को दूसरे ट्रेलर चालक ने रड से मारकर हत्या कर दी. चालक की हत्या करने के भाग रहे ट्रेलर को जामडीह गांव के पास पुलिस ने पकड़ा है. हालांकि घटना कैसे घटी इस पर नीमडीह पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही