Search

 
 
 

Breaking : विधानसभा घेराव करने गये छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले भी छोड़े

 
Ranchi : नियोजन नीति को लेकर विधानसभा घेराव करने आये छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. पुलिस ने छात्रों की भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े. छात्र भी पुलिस-प्रशासन पर पत्थर फेंक रहे हैं. छात्रों ने जगन्नाथ मंदिर के पास लगे बैरिकेड को तोड़कर विधानसभा के बगल वाले खेत तक पहुंच गये हैं. पुलिस प्रशासन ने छात्रों को रोकाने की कोशिश की. लेकिन जब वो नहीं माने तो पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया .इससे पहले छात्रों ने मंत्री मिथलेश ठाकुर के काफिले पर बोतल फेंकी थी. (पढ़ें, नियोजन">https://lagatar.in/students-started-gathering-in-shaheed-maidan-will-gherao-the-assembly-in-a-short-while-regarding-the-planning-policy/">नियोजन

नीति को लेकर विधानसभा घेराव करने जा रहे छात्रों ने मंत्री मिथलेश ठाकुर के काफिले पर बोतल फेंकी)

विधानसभा घेरने से पहले शहीद मैदान में जुटे थे छात्र 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-4-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विधानसभा का घेराव करने से पहले 500 की संख्या में छात्रों का जामावड़ा शहीद मैदान में लगा था. यहां से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का काफिला भी गुजरा है. हाल में ही झारखंड सरकार ने 60:40 का नियोजन नीति लेकर आयी है. जिसके बाद रोस्टर में कई जिलों से ओबीसी आरक्षण को हटा दिया गया है. इस बात को लेकर विद्यार्थी नाराज है और लगातार सड़कों पर आंदोलनरत हैं. इसे भी पढ़ें : भगवामय">https://lagatar.in/saffron-jharkhand-devotees-have-been-pouring-into-temples-since-morning/">भगवामय

झारखंड, मंदिरों में सुबह से ही लगा रहा भक्तों का तांता

डेलिगेट्स से वार्ता होने के बाद संगठन ने स्थगित किया था 20 मार्च का कार्यक्रम

बता दें कि छात्र संगठनों ने 20 मार्च को भी विधानसभा घेरने का कार्यक्रम बनाया था. लेकिन ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से वार्ता होने के बाद  छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने इसको स्थगित कर दिया था. इसके बाद आज फिर से विद्यार्थियों ने विधानसभा घेराव करेंगे. हाल में ही झारखंड सरकार ने 60:40 का नियोजन नीति फार्मूला तैयार किया है. जिसके बाद रोस्टर में कई जिलों से ओबीसी आरक्षण को हटा दिया गया है. इस बात को लेकर विद्यार्थी नाराज है और लगातार सड़कों पर है. इसे भी पढ़ें : संत">https://lagatar.in/father-dr-vinod-billung-former-professor-of-st-xaviers-college-passed-away/">संत

जेवियर कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर फादर डॉ विनोद बिलुंग का निधन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही