Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में अड्डेबाजी व मनचलों पर पुलिस का विशेष अभियान, 69 लोगों को हिरासत में लिया

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर हजारीबाग पुलिस ने 21 और 22 अप्रैल की रात जिलेभर में अड्डेबाजी और मनचले व्यक्तियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. सभी पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के लिए 50 टीमें गठित की गईं.
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh : पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर हजारीबाग पुलिस ने 21 और 22 अप्रैल की रात जिलेभर में अड्डेबाजी और मनचले व्यक्तियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. सभी पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के लिए 50 टीमें गठित की गईं.

 

अभियान में 209 पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे. टीमों ने जिले में 122 ठिकानों पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान 69 मनचले व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जिन्हें चेतावनी देते हुए पीआर बांड पर छोड़ दिया गया.

Uploaded Image

 

पुलिस ने कहा है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी. साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि अड्डेबाजी या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही