Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा में पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से बुधवार को बहरागोड़ा थाना पुलिस ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया. पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर 'एंटी क्राइम' चेकिंग अभियान चलाकर गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच की.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से बुधवार को बहरागोड़ा थाना पुलिस ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया. पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर 'एंटी क्राइम' चेकिंग अभियान चलाकर गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच की. साथ ही पुलिस ने जांच के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर भी शिकंजा कसा. 

 

अभियान के दौरान कई ऐसे चालक पकड़े गए, जो बिना हेलमेट और वैध ड्राइविंग लाइसेंस (DL) के वाहन चला रहे थे. पुलिस ने उदारता दिखाते हुए सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दोबारा नियम तोड़ने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं जांच अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही