Search

 
 
 

पलामू: पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

 
Medininagar: पलामू में आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पलामू पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत दो चकिया वाहन, चार चकिया वाहन, यात्री बसों सहित अन्य वाहनों को रोककर उनकी गहन तलाशी ली गई. यह सुरक्षा अभियान चुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों या संदिग्ध सामग्रियों की आवाजाही पर रोक लगाई जा सके. पलामू पुलिस प्रशासन जनता से अपील करती है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि चुनाव प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके. इसे भी पढ़ें - गांदरबल">https://lagatar.in/three-people-from-bihar-died-in-ganderbal-terrorist-attack-cm-expressed-grief-announced-compensation-of-rs-2-lakh-each/">गांदरबल

आतंकी हमला : बिहार के तीन लोगों की मौत पर सीएम ने जताया शोक, 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही