Search

 
 
 

साइबर क्राइम थाना में पदस्थापित पुलिस अफसरों को हर सप्ताह देना होगा काम का हिसाब

 
Ranchi : साइबर क्राइम थाना में पदस्थापित सभी पुलिस अफसरों को हर सप्ताह अपने काम का हिसाब देना होगा. इसको लेकर सीआईडी एडीजी ने आदेश जारी किया है. सीआईडी एडीजी के द्वारा जारी किए आदेश में कहा गया है कि सीआईडी साइबर क्राइम थाना में पदस्थापित सभी डीएसपी, इंस्पेक्टर और सहायक अनुसंधानकर्ता प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे तक रिपोर्ट देना होगा. रिपोर्ट में लंबित कांडों की संख्या, कांड संख्या, समर्पित कांड दैनिकी की सूची और कांड देने की समर्पित नहीं किए जाने का कारण बताना होगा. शुक्रवार को अवकाश रहने की स्थिति में इससे पहले कार्य दिवस में निश्चित रूप से संबंधित प्रतिवेदन समर्पित करेंगे. इसे भी पढ़ें - 52">https://lagatar.in/filmmaker-vikram-bhatt-secretly-married-in-52-years-photo-going-viral/">52

साल में फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने की सीक्रेट शादी, फोटो हो रहा वायरल

अनुसंधान में रुचि नहीं लिया जा रहा है

एडीजी के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यदि सप्ताह में अनुसंधानकर्ताओं के द्वारा कांड दैनिकी समर्पित नहीं किया गया. तो वह इसका सुस्पष्ट कारण देंगे. यदि किन्हीं अनुसंधानकर्ताओं के द्वारा लगातार दो-तीन सप्ताह बिना समुचित कारण के किसी भी कांड के अनुसंधान से संबंधित कांड दैनिकी समर्पित नहीं किया गया, तो माना जाएगा इनके द्वारा अनुसंधान में रुचि नहीं लिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें - झारखण्ड">https://lagatar.in/the-challenge-given-in-the-high-court-to-the-appointment-of-yk-das-secretary-jharkhand-pollution-control-board-hc-issues-personal-notice/">झारखण्ड

पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के सचिव वाई के दास की नियुक्ति को हाईकोर्ट में दी गयी चुनौती, HC ने जारी किया पर्सनल नोटिस

साइबर अपराध से जुड़ी शिकायत करने के लिए CID ने जारी किया नंबर

साइबर अपराध से संबंधित मामले की शिकायत के लिए सीआईडी ने नंबर जारी किया है. सीआईडी ने इसके लिए नंबर 155260 बनाया है. इस नंबर पर शिकायत आने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी. जानकारी के अनुसार साइबर अपराध के शिकार होने पर आम लोग 155260 पर कॉल कर शिकायत करेंगे, तो इस मामले में तुरंत एक फॉर्म पर सारी इंट्री की जाएगी. इसके बाद इस मामलों की पूरी जानकारी नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल यानी NCCRP पर दर्ज की जाएगी. इसे भी पढ़ें -तेजप्रताप">https://lagatar.in/tej-pratap-yadav-out-of-rjd-created-separate-organization/">तेजप्रताप

यादव राजद से हुए बाहर! बनाया अलग संगठन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही