Chatra News: जिले में बैंकिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने को लेकर चतरा पुलिस अलर्ट मोड में है. पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर सोमवार को सदर थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन की अध्यक्षता में बैंक सुरक्षा को लेकर मैराथन बैठक हुई. इसमें चतरा जिले के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए.
बैठक में बैंक परिसर, कैश काउंटर, प्रवेश एवं निकास द्वार सहित आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई. बैठक के दौरान एसडीपीओ ने सभी बैंक प्रतिनिधियों और अधिकारियों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें:
उन्होंने बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को हमेशा क्रियाशील रखने, सुरक्षा गार्ड की पर्याप्त व्यवस्था करने तथा अलार्म सिस्टम समेत अन्य सुरक्षा उपकरणों को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया. इसके अलावे ग्राहकों की आवाजाही पर सतर्क निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय थाना एवं पुलिस अधिकारियों को देने का निर्देश दिया.
बैठक में एसडीपीओ ने कहा कि बैंक और वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है. सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. सभी बैंक प्रबंधन निर्धारित सुरक्षा मानकों का गंभीरता से पालन करें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति या परिस्थिति की जानकारी बिना देर किए पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.
उन्होंने बैंक प्रबंधन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षा के प्रति सामूहिक सतर्कता से आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है. बैठक में सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अनिल उरांव भी उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

