Search

 
 
 

रांची में पुलिस जवानों का विरोध प्रदर्शन, विधायक व वकील के खिलाफ काला बिल्ला लगाकर जताया आक्रोश

राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने रखने वाले जवान अब अपनी खुद सुरक्षा को लेकर आंदोलनरत है. राजधानी रांची में आज पुलिस जवानों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया. यह विरोध प्रदर्शन एडवोकेट मनोज टंडन और बोकारो की विधायक स्वेता सिंह के खिलाफ किया गया.
 

Ranchi :   राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने रखने वाले जवान अब अपनी खुद सुरक्षा को लेकर आंदोलनरत है. राजधानी रांची में आज पुलिस जवानों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया.  यह विरोध प्रदर्शन एडवोकेट मनोज टंडन और बोकारो की विधायक स्वेता सिंह के खिलाफ किया गया. 

 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के आह्वान पर विभिन्न जिलों में तैनात जवानों ने ड्यूटी के दौरान काला बिल्ला लगाकर नाराजगी जाहिर की. एसोसिएशन का कहना है कि हालिया घटनाक्रम को लेकर पुलिसकर्मियों में असंतोष है और वे सम्मान व सुरक्षा की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं. 

 

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा. फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस महकमे में हलचल तेज है. 

 

 

आपको बता दें कि 17 फरवरी की सुबह में हाईकोर्ट के अधिवक्ता मनोज टंडन अपनी कार के बोनट पर एक युवक के चढ़ने का वीडियो सामने आया था. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनोज टंडन को थाना में बैठाया और उनकी कार को जब्त कर लिया था.

 

मामला बढ़ने के बाद हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया और मनोज टंडन की सुरक्षा करने का आदेश दिया. पुलिस ने मनोज टंडन को तो छोड़ दिया, लेकिन उनकी लग्जरी कार को रिलीज नहीं किया गया. इसके खिलाफ वे अदालत की शरण में गए. सिविल कोर्ट ने थाना प्रभारी को कार छोड़ने का आदेश दिया.

 

लेकिन इस आदेश का पालन नहीं किया. इसके बाद हाईकोर्ट ने भी सिविल कोर्ट के आदेश का पालन करने को कहा. लेकिन पुलिस ने मनोज टंडन की कार नहीं छोड़ी. इसके बाद शुक्रवार को सुनवाई कर हाईकोर्ट ने दोपहर 4.30 बजे तक कार को रिलीज करने का अल्टीमेटम दिया, जिसके बाद डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद ने मनोज टंडन को उनके कार की चाबी सौंप दी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही